विश्व पर्यावरण दिवस पर संप्रेक्षण गृह एवं वन स्टॉप सेंटर में हुआ वृक्षारोपण
गुना
कलेक्टर गुना श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05 जून 2026 विश्व पर्यवरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संप्रेक्षण गृह गुना एवं वन स्टॉप सेंटर गुना में किशोर न्याय बोर्ड प्रथम श्रेणी प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतुश्री गुप्ता एवं श्रीमती शिखा दुबे सदस्य किशोर न्याय बोर्ड द्वारा फल दार एवं छांवदार पौधे जैसे आम अमरूद कटहल नीम सेजना इत्यादी लगाये गये।
किशोर न्याय बोर्ड प्रथम श्रेणी प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री ऋतुश्री गुप्ता द्वारा बताया कि पर्यावरण केवल एक दिन का विषय नहीं है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन और भविष्य का अभिन्न अंग है। प्राकृतिक संसाधनों का अति-उपयोग और बढ़ता प्रदूषण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह समय की मांग है कि हम सतत विकास को अपनाएं और भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित स्वच्छ और सुरक्षित पृथ्वी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्दुल गफ्फार द्वारा अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने-जैसे पानी बचाना ऊर्जा की बचत करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आम जनता से आग्रह किया।
सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री दिनेश कुमार चंदेल द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने का मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरुक और सचेत करना है ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधे जंगलों नदियों एवं भूमि का महत्व समझें। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण सुश्री दीपा शर्मा परियोजना अधिकारी गुना शहरी श्री प्रदीप नारायण मीश्रा सहित समस्त पर्यवेक्षक एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।
