Type Here to Get Search Results !

कांग्रेसजनों ने नगर दण्डाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 कांग्रेसजनों ने नगर दण्डाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में मिट्टी व गंभीर अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच व कठोर कार्यवाही की उठाई मांग।


दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक प्रकरण.......... कांग्रेस



सागर / गत शनिवार को मकरोनिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभा वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में मिट्टी पाए जाने तथा साईंखेड़ा वेयर हाउस में गेहूं भंडारण,सैंपलिंग एवं गुणवत्ता परीक्षण में वरती जा रहीं गंभीर अनियमितताओं की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में नगर दण्डाधिकारी गगन बिसेन को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सोते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान ने कहा कि लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस में स्व-सहायता समूह द्वारा भेजी गई लगभग 600 बोरियों में से कई बोरियों में गेहूं के स्थान पर मिट्टी भरी पाई जाने का मामला सामने आया है वहीं साईंखेड़ा वेयरहाउस में अमानक,गुणवत्ता-विहीन एवं सड़ा-गला गेहूं भंडारित किए जाने तथा सैंपलिंग प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां भी लगातार सामने आ रहीं हैं।प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की मिलीभगत से शासन के निर्धारित मानकों की अनदेखी कर गुणवत्ता विहीन गेहूं स्वीकार किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपते हुये लक्ष्मी नगर वेयरहाउस एवं साईं खेड़ा वेयरहाउस के समूचे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने, अमानक एवं गुणवत्ता-विहीन गेहूं को स्वीकार करने वाले अधिकारियों,सर्वेयरों एवं अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जावें, नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा जांच पूर्ण होने तक संदिग्ध गेहूं के वितरण एवं आगे के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए जाएं के साथ ही दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जावें तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री अशरफ खान,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा,इंजी.सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.