Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने स्व.राजाराम नायक के निधन पर शोक संवेदनाए व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

 पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने स्व.राजाराम नायक के निधन पर शोक संवेदनाए व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।



Sagar -मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मंत्री पी.पी.नायक के पूज्य पिता जी स्वर्गीय राजाराम नायक जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निज निवास बीना पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।श्री चौधरी ने स्वर्गीय राजाराम नायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष देव प्रशांत सिंह ठाकुर,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अशोक परिहार,दिनेश राज आदि ने स्वर्गीय राजाराम नायक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.