Raghogarh - शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ की माह जून की मासिक बैठक का आयोजन शासकीय पेंशनर संघ कार्यालय राघौगढ़ में रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष श्रीवास्तव के द्वारा की गई।
बैठक में रामबाबू कोठारी संरक्षक के मार्ग दर्शन में चल रहे ( 80 वर्ष के ऊपर फेमिली पेंशन भोगियों की अतिरिक्त राशि पेंशन में जुड़ी या नहीं) अभियान की समीक्षा की गई एवं सभी साथियों से अनुरोध किया गया कि वह अपने आस पास पता करें। यदि कोई एसा फेमिली पेंशन प्राप्तकर्ता मिलता है ( चाहे वह संघ का सदस्य रहा हो या न रहा हो) जिसे बढ़ी हुई पेंशन राशि मिलने में कोई कठिनाई आ रही हो ,तो उसका सहयोग कर उन्हें बढ़ी हुई पेंशन की राशि दिलवाने में उनको सहयोग एवं मार्गदर्शन करें। अध्यक्ष आर बी सिंह परिहार आनॅलाइन अमेरिका से वर्चुअल जुड़े रहे।
माह जून में जन्म दिवस पड़ने वाले साथियों में रामबाबू कोठारी, संतोष श्रीवास्तव, मदन मोहन, श्री लाल गुर्जर, मकबूल अहमद, मोहन सोनी, सत्यवृत साहू, मानसिंह यादव, नंदकिशोर, समरथसिंह, ओमप्रकाश कोठारी, जयकिशन सोनी एवं मुवारक खां का पुष्प हार पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सार्वजनिक प्रार्थना से की गई। मासिक बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालमुकुंद वास्त्री, सचिव ए एस खान, जयप्रकाश शिवहरे, पी सी गुप्ता आदि के साथ संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।


