Type Here to Get Search Results !

सीएम साय ने किया अमोरा स्कूल का वर्चुअल भूमिपूजन

 सीएम साय ने किया अमोरा स्कूल का वर्चुअल भूमिपूजन 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा (महन्त) के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ( लागत राशि 155.79 लाख रूपये ) के निर्माण कार्य का पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन से वर्चुअल भूमिपूजन मुख्य अतिथि विष्णु देव साय के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार तोखन साहू ने किया। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री ओ०पी० चौधरी , स्कूल शिक्षा , ग्रामोद्योग , विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव , लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण , चिकित्सा शिक्षा , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास श्याम बिहारी जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष छग विधानसभा डॉ० चरणदास महंत , सांसद जांजगीर चाम्पा कमलेश जांगड़े , व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चाम्पा , राघवेंद्र सिंह विधायक अकलतरा , श्रीमति शेषराज हरवंश विधायक पामगढ़ , बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर , सत्यलता आनंद मिली अध्यक्ष जिला पंचायत , गगन जयपुरिया उपाध्यक्षक्ष जिला पंचायत , नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष ,सौरभ सिंह अध्यक्ष छग खनिज विकास निगम , अम्बेश जांगड़े पूर्व संसदीय सचिव , श्रीमति कांता कश्यप अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ , राजकुमार साहू जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच राकेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके पहले उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन , पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में अठारह लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का नया वातावरण बना है। अब इन क्षेत्रों में सड़क , दूरसंचार , राशन वितरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच रहा है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 , अटल डिजिटल सेवा केंद्र और अन्य नागरिक सेवाओं की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण , प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सत्य निजनाम बोध संस्थान के अनुयायी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.