"अनाउंसर्स डायरी “ पुस्तक का होगा विमोचन
भोपाल, (अभिनय मोरे)
आकाशवाणी की 90 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के अवसर पर आकाशवाणी के नियमित उद्घोषकों की ओर से आकाशवाणी को समर्पित अनाउंसर्स डायरी पुस्तक का विमोचन दिनाँक 20 जून 2026 को शाम पाँच बजे श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगा। पुस्तक के प्रधान संपादक पुरुषोत्तम श्रीवास ने बताया कि इस पुस्तक में 21 राज्यों के 41 उद्घोषकों के आलेख शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ अमिताभ पाण्डेय, निदेशक इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता विविध भारती मुंबई के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक जी श्याम करेंगे। पुस्तक पर चर्चा और समीक्षा हेतु वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल और डॉ श्रीकांत पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में देश के अलग अलग राज्यों से आए उद्घोषक लेखक शिरकत कर रहे हैं।
