गुना जिले आरोन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 04 व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा हाट में गुना रोड पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें एक महिला, एक छोटी बच्ची एवं दो पुरुष घायल हो गए हैं और पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-06-2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही आरोन थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.वी. वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक शिवेंद्र रघुवंशी एवं पायलट हेमराज भील ने तुरंत मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे। डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन से सिविल अस्पताल आरोन में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।
