Type Here to Get Search Results !

आरोन थानांतर्गत हिनोतिया चौराहे के समीप चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की छापामार कार्यवाही

 *विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


आरोन थानांतर्गत हिनोतिया चौराहे के समीप चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की छापामार कार्यवाही


*06 जुआरियों पर सख्त कार्यवाही, 7100/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त*



             गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा जुए के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के हिनौतिया गांव के चौराहे के समीप दुकानों के पीछे एक खेत में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 06 जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।


                गत दिनांक 18 जून 2026 को आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हिनौतिया गांव के चौराहे के समीप दुकानों की आड़ लेकर एक खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोन थाने से तत्काल पुलिस टीम जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम बिना कोई विलंब किए तुरंत हिनौतिया गांव के चौराहे पर पहुंची और जहां जंगल में मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो वहां पर लगभग 05-06 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश के पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगा रहे थे । इसके बाद पुलिस द्वारा फड़ पर छापा मारकर 06 जुआरियों को धर दबोच लिया गया । जिनके द्वारा पूछताछ में अपने नाम 1. दिनेश पुत्र कालूराम शर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम रामपुर, 2. भगवान सिंह पुत्र मोहन सिंह धाकड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम हिनोतिया, 3. मुकेश पुत्र भगवान सिंह केवट उम्र 35 साल निवासी ग्राम हिनोतिया, 4. मेहरबान सिंह पुत्र रतन सिंह धाकड़ उम्र 35 साल निवासी ग्राम हिनोतिया, 5. अमित पुत्र शैतान सिंह धाकड़ उम्र 28 साल निवासी ग्राम हिनोतिया एवं 6. राकेश पुत्र थान सिंह अहिरवार उम्र 30 साल निवासी ग्राम हिनोतिया के बताए गए । पुलिस द्वारा मौके से 7,100 रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र.194/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरूद्ध आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक आदित्य टुंडेले, प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक व्रतकुमार यादव, आरक्षक अरविंद कछारे, आरक्षक गौरव शर्मा एवं सैनिक शिवेन्द्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.