*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
केंट थाना पुलिस ने चोरी के 16 साल पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चोरी के एक 16 वर्ष पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में आरोपी संदीप पारदी निवासी ग्राम बीलाखेडी (विश्वनगर) थाना धरनावदा, गुना के विरुद्ध फतेहगढ थाने में चोरी का अपराध क्रमांक 166/11 धारा 379 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 2500/11 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी संदीप पारदी की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के दौरान आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी संदीप पुत्र राजमल पारदी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बीलाखेडी (विश्वनगर), थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक शिवम रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र धाकड, आरक्षक नीतेश पटेल एवं आरक्षक विनोद धाकड का विशेष योगदान रहा है ।
