Type Here to Get Search Results !

फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही

 फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही



*गुना कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के अलग-अलग चार प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार*


              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा चैक बाउंस के अलग-अलग चार प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


             गौरतलब है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित अलग-अलग चार प्रकरण क्रमांक क्रमशः 217/18, 340/19, 741/19 एवं 329/21 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी शहजाद खां निवासी कर्नेलगंज गुना के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर उपरोक्त चारों प्रकरणों में उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा अलग-अलग 04 स्थाई वारंट जारी किए गए थे, जो तामीली हेतु गुना कोतवाली में प्राप्त हुए थे ।


               उपरोक्त प्रकरणों में पुलिस द्वारा फरार वारंटी शहजाद खां की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी शहजाद पुत्र कल्लू उर्फ काले खां उम्र 45 साल निवासी पोस्ट ऑफिस के सामने कर्नेलगंज, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


              गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा, आरक्षक रतन सिंह एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.