Type Here to Get Search Results !

21 बलिदानी छात्रों की स्मृति में हिन्दू महासभा 2 अगस्त को पौधारोपण करेगी-जयवीर भारद्वाज,

21 बलिदानी छात्रों की स्मृति में हिन्दू महासभा 2 अगस्त को पौधारोपण करेगी-जयवीर भारद्वाज,


527 कारगिल के शहीदों को हिन्दू महासभा भवन में श्रद्धांजलि दी,



ग्वालियर, अभिनय मोरे।


अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला पदाधिकारियों की बैठक में हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में 527 कारगिल के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, जिला महामंत्री हेमराज जाटव, युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया ने अपने शब्दावली में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यदि पहले ही इस्तीफा दे देते तो 21 बलिदान छात्रों का नहीं होता। बलिदानियों को पांच दिन में शीघ्र मुआवजा दें केंद्र सरकार। साथ ही घायल सुरक्षा कर्मियों को भी मुआवजा दें।


भाजपा की हठधर्मिता से 21बलिदानी छात्र जिसमें जान गंवाने वाले छात्रों के नाम- 


ऋत्विक मिश्रा, अंशिका पांडे,शेख सना,रिया कुमारी थापा,एस गोपिका,आर रोशनी,सी वेत्री आनंदन, अनुकीर्तना, आकांक्षा चतुर्वेदी, भाग्यश्री, रेणु मीणा, उमेश माली, शिवानी यादव,कहान पटेल,रीमा बेगम,मैथली अशोक सोनवणे, अवंतिका मौर्य, जतिन कुमार,बागिशा तिवारी आदि की स्मृति में हिन्दू महासभा रविवार 2 अगस्त को सुबह ठीक 8-30 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग के उरवाई गेट से प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर के डिवाइडर पर 21 तुलसी के पौधारोपण हिंदू महासभा के प्रतीक स्वरूप कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सिंह संभाग में अध्यक्ष भवन गुप्ता जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा युवा जिला अध्यक्ष आनंद विहार के नेतृत्व में करेंगे। साथ में 7:00 बजे युवक हिंदू महासभा हर पौधारोपण पर बलिदान देने वाले का नामकरण कर 21  को दीप जलाकर श्रद्धांजलि देगी। संचालन देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र दीक्षित,राहुल गुप्ता, जतिन जाटव, अंकित गुप्ता, रोहित जाटव सहित अनेकों उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.