Type Here to Get Search Results !

शादी समारोह में हथियार से फायरिंग का मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

 *हर्ष फायर के वायरल वीडियो पर गुना पुलिस की त्वरित कार्यवाही*


शादी समारोह में हथियार से फायरिंग का मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण


*आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज*


*सार्वजनिक आयोजनों में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में गुना शहर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गुना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच प्रारंभ की गई ।


               प्रारंभिक जांच में पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का परीक्षण कर संबंधित आयोजन की जानकारी जुटाई गई । जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 01 जुलाई 2026 को गुना स्थित एक निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक युवक द्वारा हर्ष फायर किया गया था ।


               मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वर पक्ष से पूछताछ कर हर्ष फायर करने वाले युवक की पहचान सुनिश्चित की । इसके उपरांत आरोपी के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 358/26 धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । साथ ही आरोपी द्वारा हर्ष फायर में उपयोग किये गये आर्म्स के लायसेंसी पाए जाने पर उसके आर्म्स लायसेंस को निरस्त कराये जाने की भी कार्यवाही गुना पुलिस द्वारा की जाएगी ।   


               गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि विवाह, धार्मिक एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों में हर्ष फायर जैसे खतरनाक एवं दंडनीय कृत्यों से पूर्णतः बचें । ऐसे कृत्य किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं । हर्ष फायर करने पर गुना पलिस की ओर से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । गुना पुलिस कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से खिलबाड़ करने वाले के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रखेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.