रुठियाई बीना मेमू ट्रेन का रात्री में रुठियाई से छूटने का समय बदलने की मांग।
विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा
राघौगढ़ 27 जुलाई। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने श्री पंकज त्यागी मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को पत्र भेज कर मांग की है कि रुठियाई बीना मेमू ट्रेन का रुठियाई से छूटने का समय जनहित में बदला जाए। इस मेमू ट्रेन का शुभारंभ 27 जून को गुना स्टेशन से केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य जी सिंधिया ने किया है। इस मेमू ट्रेन का रुठियाई से बीना छूटने का समय रात्रि 8 बजे है। जबकि इंदौर से कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस इंदौर से छूटकर रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर रात्रि 8:20 बजे आती है। इंदौर से कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस से आकर रुठियाई उतरकर गुना, पगारा, साढ़ौरा, अशोकनगर, पिपरई, मुंगावली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस मेमू ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलाने के लिए इस मेमू ट्रेन का रुठियाई से छूटने का समय रात्रि 8:40 बजे किया जावे। आपने यह भी उल्लेख किया है कि उद्घाटन के समय केंद्रीय संचार मंत्री के समक्ष भी इस मेमू ट्रेन का रुठियाई से छूटने का समय बदलने की मांग की गई थी। लगभग एक माह हो गया है। मगर जनहित की इस मांग को रेल विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है
आपने उल्लेख किया है रुठियाई जंक्शन एवं ब्यावरा रेल स्टेशन पर पिछले तीन वर्ष से चल रहे अमृत भारत योजना के अंतर्गत विस्तार कार्य अभी भी लंबित हैं निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है आपने मांग की है कि दोनों रेल स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर शीघ्र लोकार्पण कराया जाए। विजय कुमार जैन ने यह मांग पुनः दोहरायी है कि रुठियाई रेल्वे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जो पेशाब घर था उसे तोड़ देने से यात्री दीवाल के सहारे पेशाब कर रास्ते में गंदगी कर रहे हैं। वहां पर पुनः पेशाब घर का निर्माण कराया जाए। आपने पत्र की प्रतिलिपि श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री दिलीप कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर, श्री सौरभ कटारिया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भोपाल को भी भेजी हैं।
