Type Here to Get Search Results !

गुना पब्लिक हायर सेकेंडरी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को कानूनों एवं अधिकारों की दी जानकारी

 गुना पब्लिक हायर सेकेंडरी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को कानूनों एवं अधिकारों की दी जानकारी


गुना 

म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के मार्गदर्शन में सोमवार को गुना पब्लिक हायर सेकेण्डरी विद्यालय कैंट गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में सुश्री शैलजा गुप्ता जिला न्यायाधीश गुना द्वारा उपस्थित छात्रों को शिक्षा का अधिकार, सायबर अपराध, संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍य के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा छात्रों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, अपराध पीडित प्रतिकर योजना, नालसा बालकों हेतु विधिक सेवा योजना, निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 आदि विषयों पर जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया। शिविर उपरांत छात्रों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। उक्त शिविर में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.