डीपीआई आयुक्त अभिषेक सिंह की संवेदनशीलता से, अतिथि शिक्षकों की सुलझ रही समस्याएं : सुनील परिहार
गुना।
अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने बताया है कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आयुक्त श्री अभिषेक सिंह की संवेदनशीलता और तत्परता से हजारों अतिथि शिक्षकों की समस्याएं सुलझी । प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त अतिथि शिक्षकों की ओर से आयुक्त महोदय का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित, मातृत्व अवकाश , परिवार में आकस्मिक मृत्यु, नेटवर्क की अनुपलब्धता/तकनीकी कारण, किसी प्रतियोगी शैक्षणिक परीक्षा या स्वयं की शादी के कारण 90 प्रतिशत से कम उपस्थिति है तो मानवीयता के आधार पर रियायत देकर पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को री ज्वाइनिंग दी गई है। विगत सत्र में सितम्बर अक्टूबर माह का ऑफलाइन उपस्थिति के आधार बनाया पर मानदेय भुगतान के लिए आश्वस्त किया है। संगठन के संस्थापक पी डी खैरवार और चंद्रशेखर राय ने अतिथि शिक्षक भर्ती की विसंगतियों को सुधारकर शीघ्र री ज्वाइनिंग करवाने की मांग की है। चॉइस फिलिंग में वर्षों की सेवा के बाद सीधी भर्ती प्रमोशन ट्रांसफर से बाहर हुए अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग की है। ताकि वर्षों की सेवा के बाद अनुभवी अतिथि शिक्षकों को पुनः ज्वाइनिंग मिल सके । गैर शैक्षणिक पदों PTI, लैब और ICT के अतिथि शिक्षकों शीघ्र ज्वाइनिंग दी जाय।
शीघ्र भोपाल में बैठकर बनाएंगे आगामी रणनीति
प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता और उमाशंकर बैस ने बताया है कि जुलाई अंतिम सप्ताह में भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित कर पद स्थाई और अवकाश की पात्रता के लिए मंथन करते हुए आगामी रणनीति बनाएंगे ।
