Type Here to Get Search Results !

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, पुलिस से हुई नोकझोंक

 शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, पुलिस से हुई नोकझोंक



बीनागंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाचौड़ा-बीनागंज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।


पुतला दहन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


युवा कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की आवाज उठाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज करेगी।


प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ संजय मीना,देवेन्द्र मीना पटोदी,नारायण भील,सुंदर लाल माली,प्रदीप श्रीलाल,हेमराज खरे,महेश गोयल,सौरभ यादव,राजेंद्र खादीवाला,रोहित मीना,जयश्री मीना,मनमोहन शर्मा ,किरण मंडलोई,शिवराज मीना,दिनेश राठौर,टिंकू मीना,मनोज राठौर,अमीन ख़ान ,रामस्वरूप मैर एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.