Type Here to Get Search Results !

प्रभावी काउंसलिंग और NRT से आसान होगी तंबाकू से मुक्ति, चिकित्सकों का प्रशिक्षण संपन्न

 प्रभावी काउंसलिंग और NRT से आसान होगी तंबाकू से मुक्ति, चिकित्सकों का प्रशिक्षण संपन्न


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, गुना में जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत दंत चिकित्सकों एवं मेडिकल ऑफिसर्स,आरबीएसके आयुष मेडिकल ऑफिसर,आर.के. एस.के परामर्शदाता का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी काउंसलिंग एवं बिहेवियर थेरेपी सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक तंबाकू सेवनकर्ता को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें तथा वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक परामर्श के माध्यम से उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी ने जिले में संचालित तंबाकू निषेध परामर्श केंद्र (Tobacco Cessation Centre-TCC) की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि टीसीसी केंद्रों के माध्यम से तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, नियमित फॉलो-अप एवं आवश्यकतानुसार निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आमजन को उनके निकट तंबाकू मुक्ति सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीघ्र ही जिले के सभी विकासखंड स्तर पर टीसीसी सेंटर प्रारंभ किए जाएंगे।

टीसीसी प्रभारी डॉ. अरुणप्रकाश धाकड़ ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए तंबाकू निर्भरता की पहचान, निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) की विभिन्न डोज, उनके सुरक्षित उपयोग तथा मरीजों के नियमित फॉलो-अप की विस्तृत जानकारी दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.