Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में मारपीट के दो प्रकरणों में जारी दो स्थाई वारंटों में फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


आरोन थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में मारपीट के दो प्रकरणों में जारी दो स्थाई वारंटों में फरार आरोपी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों तथा माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम ने वर्ष 2020 के मारपीट के दो अलग-अलग प्रकरणों में जारी स्थायी वारंटों में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।


               गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आरोपी राकेश उर्फ डिब्बी पुत्र रामसिंह बंजारा, निवासी ग्राम पहारूआ ढेहर, थाना आरोन के द्वारा मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर उसके विरूद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 01/20 एवं 331/20 धारा 294, 323, 506 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे । उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय आरोन द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 30/20 एवं 331/20 में आरोपी के विरुद्ध पृथक-पृथक स्थायी वारंट जारी किए गए थे ।


               आरोन थाना पुलिस द्वारा वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राकेश उर्फ डिब्बी पुत्र रामसिंह बंजारा निवासी ग्राम पहारूआ ढेहर थाना आरोन को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया   गया ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहने वाले आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार सतत एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा । कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे तक लाया जाएगा ।


               आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दीपक रघुवंशी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक सौरभ यादव, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक गौरव शर्मा एवं सैनिक शिवेन्द्र रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.