Type Here to Get Search Results !

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में सिरसी थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में सिरसी थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध गुना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है । जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में सिरसी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 04 अगस्त 2026 को सिरसी थाने पर 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने आरोपी गोलू अगरिया निवासी कस्बाथाना, राजस्थान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट में किशोरी ने बताया कि दिनांक 11-12 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एवं शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया । रिपोर्ट पर से सिरसी थाना पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध तत्काल अपराध क्रमांक 57/26, धारा 137(2), 351(3), 64(1), 64(2)(m), 87 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सिरसी थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए एवं इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय एवं सुदृढ़ करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार सघन दबिशें दीं । इसमें पुलिस के सक्रिय एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गत दिनांक 11 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिरसी थाना पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी गोलू पुत्र गुलाब सिंह अगरिया उम्र 18 साल निवासी कस्बाथाना जिला बांरा (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               सिरसी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, उपनिरीक्षक गुणसागर मीना, सउनि कृष्णमुरारी तिवारी, प्रधान आरक्षक लालाराम शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय परिहार, आरक्षक रविंद्र पाल, आरक्षक राजू पाल, आरक्षक राहुल रघुवंशी, आरक्षक नरेश परिहार एवं आरक्षक दीपक दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है । ऐसे गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गुना पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.