Type Here to Get Search Results !

अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत बमूरिया तालाब पर हुआ वृहद पौधारोपण

 अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत बमूरिया तालाब पर हुआ वृहद पौधारोपण



गुना 


मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित 'अमृत हरित महाअभियान' के अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगर परिषद आरोन द्वारा आज बमूरिया तालाब परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों का संवर्धन तथा नगर क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। यह अभियान प्रदेश में शहरी क्षेत्रों को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया ताकि रोपित पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.