*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के अलग-अलग तीन प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चैक बाउंस के अलग-अलग तीन प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित अलग-अलग तीन प्रकरण क्रमशः क्रमांक 251/20, 25/22 एवं 513/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी सुरेश शर्मा निवासी सिसौदिया कालोनी गुना के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर उपरोक्त तीनों प्रकरणों में उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा अलग-अलग 03 वारंट जारी किए गए थे, जो तामीली हेतु गुना कोतवाली में प्राप्त हुए थे ।
उपरोक्त प्रकरणों में पुलिस द्वारा फरार वारंटी सुरेश शर्मा की निरंतर तलाश की गई और ससकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 12 अगस्त 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी सुरेश पुत्र गजानंद शर्मा उम्र 60 साल निवासी सिसौदिया कालोनी, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक विनय जाट एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।
