*देशभक्ति के रंग में रंगा गुना, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ मनाया जा रहा है । इसी तहत आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को गुना पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ हुई इस तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति, एकता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया । यात्रा में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं देशभक्ति का भाव देखने को मिला ।
तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर गोपाल मंदिर तिराहा, जेल तिराहा, पी.जी. कॉलेज रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी तिराहा, जय स्तंभ चौराहा, जज्जी बस स्टैंड, वंदना स्कूल, सोम्या मॉल, मारुति शोरूम, बी.जी. रोड बायपास, भुल्लनपुरा, बी.जी. रोड ओवरब्रिज, जय स्तंभ, कोतवाली रोड, शगुन चौराहा, सदर बाजार, हाट रोड, जगदीश कॉलोनी, शांति पब्लिक स्कूल, अंबेडकर चौराहा, बीएसएनएल एक्सचेंज, रिलायंस पेट्रोल पंप तिराहा एवं गोपालपुरा रोड़ होते हुए पुलिस लाईन पहुंचकर समाप्त हुई ।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुलिस द्वारा नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया । शहरवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित की ।
तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय, एसडीओपी गुना श्री विवेक अस्थाना, डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक विकास उपाध्याय, यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक मोनिका जैन, निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे ।
इसी प्रकार जिले में देहात के सभी भी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया ।
