Type Here to Get Search Results !

दुष्कर्म के गंभीर मामले में जामनेर थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 दुष्कर्म के गंभीर मामले में जामनेर थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*शादी का झांसा देकर 09 माह तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा तथा उनकी टीम द्वारा दुष्कर्म के गंभीर मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 अगस्त 2026 को जामनेर थाने पर 23 वर्षीय युवती द्वारा आरोपी सौरभ जादौन निवासी जामनेर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । फरियादिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी द्वारा उसे शादी करने का झांसा देकर पिछले करीब 09 माह से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया । फरियादिया की रिपोर्ट पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 167/26, धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया गया । पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को विकसित करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई तथा विभिन्न स्थानों पर सघन दबिशें दी गईं । पुलिस टीम के सघन प्रयासों एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी सौरभ पुत्र रतन सिंह जादौन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया है एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।


               जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक प्रवेन्द्र भदौरिया, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर, आरक्षक पंजाब गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार निगम, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक रमेश दोहरे, महिला आरक्षक आकांक्षा भार्गव तथा सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.