Raghogarh - आज दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर रूठियाई कांग्रेस मंडल द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।इस अवसर पर सभी वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया, आतिशबाजी की और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए।यह जीत जनता के विश्वास, कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

