Type Here to Get Search Results !

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बोले पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बोले पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी


जनता के विश्वास,लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज के हर वर्ग की हुई जीत।



सागर / दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुँवर घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रदेश की जनता,कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।।श्री चौधरी ने कहा कि दतिया के मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश की जनता जनहित,विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति के साथ खड़ी है।यह जीत केवल कांग्रेस प्रत्याशी की नहीं,बल्कि जनता के विश्वास,लोकतांत्रिक मूल्यों,जनभावनाओं तथा युवाओं,किसानों,गरीबों,मजदूरों और समाज के प्रत्येक उस वर्ग की जीत है,जो लोकतंत्र में एक मजबूत और जनहितैषी विपक्ष की आवश्यकता को महसूस करता है।उन्होंने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी के द्वारा लगातार उठाए गए जनहित के मुद्दों का प्रभाव दतिया उप चुनाव के परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। दतिया के मतदाताओं ने अपने जनादेश के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली पर भी स्पष्ट संदेश दिया है।श्री चौधरी ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन,संगठन की एकजुटता व हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का सकारात्मक परिणाम है।उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक कुँवर घनश्याम सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे दतिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास,युवाओं,किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा,ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।श्री चौधरी ने कहा कि दतिया का यह ऐतिहासिक जनादेश मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक है। यह परिणाम प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ-साथ आने वाले समय में जनहित, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.