Type Here to Get Search Results !

बाल्मिकी समाज के चल समारोह एवं झंडा निशान का किया आत्मीय स्वागत।

बाल्मिकी समाज के चल समारोह एवं झंडा निशान का किया आत्मीय स्वागत।


समाज के माते-मुखियों,खलीफा एवं उस्तादों का शॉल,श्रीफल व फूल मालाओं से किया सम्मान।



सागर / बाल्मिकी समाज द्वारा स्थानीय चकराघाट से गुरु गोगा जी महाराज के निकाले गए झंडा निशान एवं चल समारोह का स्थानीय विजय टॉकीज चौराहे पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष पांडे की मुख्य उपस्थिति में आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर बाल्मिकी समाज के माते-मुखियों,खलीफा एवं उस्तादों का शॉल, श्रीफल एवं फूल मालाओं से सम्मान किया गया साथ ही चल समारोह में शामिल समाजजनों का तिलक-रोली लगाकर पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र करोसिया,वरिष्ठ नेता राकेश राय,पं.रवि उमाहिया,अशरफ खान,संदीप चौधरी,चैतन्य पांडेय,दीपक कुशवाहा,गुलाब मुजाबर,बाबू त्रिवेदी,लखन भगतजी,शैलेंद्र करोसिया, देवेंद्र पारोची,विक्रांत पारोची,अरविन्द पंथी, इंजी. सत्यम सिंह,पवन जाटव,पृथ्वीराज,लोकेश करोसिया,दीपक दुबे, संदीप तिवारी,अमर दीप, ऋषि बेगी,आदेश प्रथम,श्रेयश करोसिया, बेटू करोसिया,विजय सारवान,गंधर्व हर्षित करोसिया सहित कांग्रेसजन एवं बाल्मिकी समाज के बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.