Type Here to Get Search Results !

साहस और मानवता की मिसाल बने विशाल पाटिल, का मराठा समाज ने किया सम्मान

साहस और मानवता की मिसाल बने विशाल पाटिल, का मराठा समाज ने किया सम्मान



गुना, अभिनय मोरे।


 हाल ही में घटित गंभीर आपराधिक घटना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना समय रहते पुलिस को सूचना देकर एक बड़ी दुर्घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशाल पाटिल का छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज द्वारा सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विशाल पाटिल को पुष्पहार एवं उनके निवास पर सप्रेंम भेंट कर उनके साहस, सामाजिक, उत्तरदायित्व, और मानवता की भावना की सराहना की। समाज ने कहा कि विषम परिस्थितियों में दिखाई गई उनकी सूझबूझ और तत्परता समाज के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक विशाल पाटिल की तरह सजग और जिम्मेदार बने, तो अपराधों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन को भी बड़ी सहायता मिल सकती है। ऐसे साहसी नागरिकों का सम्मान समाज का दायित्व है, जिससे अन्य लोग भी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित हों। मराठा समाज ने विशाल पाटिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस साहसिक कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस मौके पर छत्रपति शिवाजी मराठा समाज के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.