Type Here to Get Search Results !

गुना जिला पुजारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक

 गुना जिला पुजारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक


Raghogarh -राघौगढ़ के रानी जी मंदिर में आज गुना जिले के पुजारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पुजारी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुजारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में पुजारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री लखन शास्त्री जी एवं संघ के संरक्षक महंत श्री राघवेंद्र दास जी के नेतृत्व में शासन द्वारा मंदिरों की भूमि एवं भगवान की संपत्तियों को लेकर की जा रही कार्यवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

पुजारी संघ द्वारा शासन से पूर्व में भी बार-बार अनुरोध किया गया तथा ज्ञापन एवं पत्रों के माध्यम से अपनी मांग एवं आपत्ति शासन तक पहुंचाई गई, लेकिन इसके बावजूद यदि भगवान की भूमि एवं मंदिरों की संपत्ति पर जबरन कार्यवाही अथवा नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है, तो यह समस्त पुजारी समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है।

बैठक में उपस्थित सभी पुजारीगण ने एक स्वर में संकल्प लिया कि भगवान की भूमि एवं मंदिरों की संपत्ति की रक्षा के लिए पूरा पुजारी समाज एकजुट होकर संघर्ष करेगा।

इसी क्रम में आने वाले समय में गुना जिला मुख्यालय पर एक बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के पुजारी एवं संत समाज बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

पुजारी समाज की एकता ही हमारी शक्ति है।

भगवान की भूमि एवं मंदिरों की संपत्ति की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.