Type Here to Get Search Results !

विद्यालय में छात्राओं से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

 विद्यालय में छात्राओं से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान


अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं तथ्य परीक्षण के दिए निर्देश



आरोन विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्राओं को पानी की बोतल में आपत्तिजनक पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने की शिकायत का कलेक्टर श्री किशोर कुमार कान्याल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


कलेक्टर के निर्देश के क्रम में एसडीएम, तहसीलदार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा विद्यालय पहुंचकर संबंधित छात्राओं एवं विद्यार्थियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों को भी बुलाया गया।


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संबंधित विद्यार्थियों द्वारा छात्राओं से माफी मांगी गई। साथ ही, भविष्य में ऐसा कृत न करने की शपथ दिलाई। 

प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के उपरांत उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार 

आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर द्वारा छात्राओं की सुरक्षा, विद्यालय में अनुशासन एवं विद्यार्थियों के समुचित व्यवहार को सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.