*अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों पर गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*
टोडरा गांव में जुए की सूचना पर जामनेर थाना पुलिस की तत्पर कार्यवाही, 06 जुआरी दबोचे
*नकदी 4,450/-रूपये सहित ताश की गड्डी जप्त कर की गई जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस ने टोड़रा गांव में जुए की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 06 जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
गत दिनांक 17 अगस्त 2026 को जामनेर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टोड़रा गांव में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं । सूचना की तस्दीक कर जामनेर थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही ग्राम टोड़रा में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो वहां पर 05-06 व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम 1. रूप सिंह पुत्र मोहन सिंह धाकड़ उम्र 44 साल, 2. बृजेश पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ उम्र 27 साल, 3. जितेन्द्र पुत्र दीवान सिंह धाकड़ उम्र 24 साल, 4. रघुवीर पुत्र रामप्रसाद धाकड़ उम्र 43 साल, 5. सोनू पुत्र राधेश्याम धाकड़ उम्र 30 साल एवं 6. संतोष पुत्र चम्पालाल धाकड़ उम्र 38 साल निवासीगण ग्राम टोड़रा थाना जमनेर के बताए । कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 4,450/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी जुआरियों के विरूद्ध जामनेर थाने में अप.क्र. 174/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध जामनेर थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक अवधेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक बृजेश त्यागी, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना एवं आरक्षक गजेंद्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर एवं सतत कार्यवाही जारी रहेगी । कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।
