Type Here to Get Search Results !

इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में बर्तन फेक्ट्री से चोरी का केंट थाना पुलिस ने किया खुलासा

इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में बर्तन फेक्ट्री से चोरी का केंट थाना पुलिस ने किया खुलासा

*विधि विवादित तीन किशोरों के द्वारा की गई थी चोरी की बारदात*

               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भर्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में एक बर्तन फेक्ट्री से पीतल-तांबे का सामान चोरी का खुलासा करते हुए प्रकारण में विधि विवादित तीन किशोर अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है ।

               उल्लेखनीय है कि फरियादी आनंद रावत निवासी सदर बाजार गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गुना के इण्डस्ट्रियल एरिया में राधाकृष्ण मेटल इण्डस्ट्रीज के नाम से उसकी बर्तन बनाने की फेक्ट्री है । दिनांक 13-14 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात फेक्ट्री की पिछली दीवार तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और पीतल के नट-बोल्ट, तांबे का वायर आदि की चोरी कर ले गए । रिपोर्ट पर कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 605/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

               कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ किया एवं तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरूप चोरी की बारदात को अंजाम देने में विधि विवादित तीन किशोर अभिरक्षा में लेकर, उनके कब्जे से करीब 10 किलोग्राम तांबे का वायर एवं 02 किलोग्राम पीतल के नट-बोल्ट बरामद किए जाकर तीनों किशोरों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है ।

               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्टूलाल बिसोरिया, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक रवि जाट की विशेष भूमिका रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.