ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित
गुना
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की प्रशिक्षण-सह-बैठक का आयोजन कन्या महाविद्यालय, बीनागंज में किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सोलोमन ने नवांकुर सखी कार्यक्रम एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम श्री हेमंत गौड़ ने टीकाकरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही ब्लॉक समन्वयक श्री कृष्णपाल सिंह राठौर ने समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा, ग्राम विकास, जैविक खेती, नशा मुक्ति एवं "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती रानी शाक्य एवं जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सोलोमन ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश लोधा एवं आभार प्रदर्शन श्री उधम सिंह लोधी ने किया।
