Type Here to Get Search Results !

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी


*यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, रूठियाई से MEMU अब रात्रि 8:30 बजे होगी रवाना*


*27 जून को गुना में सिंधिया ने दिया था समय में बदलाव का आश्वासन,मंगलवार को हुआ अमल*


*इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को गुना, अशोकनगर, मुंगावली और बीना की ओर जाने में मिलेगी सुविधा*



गुना 


क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब रूठियाई जंक्शन से MEMU रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी। इससे रात्रि 8:20 बजे रूठियाई पहुंचने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह निर्णय क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।


27 जून को दिया था आश्वासन, आज हुआ अमल


उल्लेखनीय है कि 27 जून 2026 को गुना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए यात्रियों की मांग पर इसके समय में बदलाव का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए MEMU के समय में आवश्यक संशोधन के प्रयास किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री के इस आश्वासन का आज अमल हो गया है और अब रूठियाई से MEMU रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी।


यात्रियों की मांग पर सिंधिया ने लगातार किया प्रयास


क्षेत्र के यात्रियों द्वारा मांग की गई थी कि बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय को इंदौर-कोटा एक्सप्रेस के आगमन के अनुरूप किया जाए, ताकि दोनों ट्रेनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हो सके। यात्रियों की इस महत्वपूर्ण मांग को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गंभीरता से लेते हुए लगातार रेल मंत्रालय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया तथा इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए।


उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय द्वारा 15 अप्रैल 2026 को बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन संख्या 61611, 61612, 61625 और 61626 के दो फेरे किए जाने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, वापसी में MEMU के रूठियाई से रात्रि 8:00 बजे रवाना होने के निर्धारित समय के कारण इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को आगे की ट्रेन नहीं मिल पा रही थी।


20 मिनट का अंतर बन रहा था यात्रियों के लिए परेशानी


इंदौर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22984 रात्रि 8:20 बजे रूठियाई जंक्शन पहुंचती है, जबकि MEMU के रात्रि 8:00 बजे रवाना होने के कारण दोनों ट्रेनों के बीच कनेक्टिविटी नहीं बन पा रही थी। इसके चलते इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को रूठियाई जंक्शन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार इस विषय को उठाया और MEMU के समय में आवश्यक संशोधन के लिए प्रयास किए।


अब 8:30 बजे रवाना होगी MEMU, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी


रेल मंत्रालय द्वारा अब MEMU के रूठियाई से वापसी के समय में बदलाव करते हुए इसे रात्रि 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। इससे इंदौर-कोटा एक्सप्रेस के रात्रि 8:20 बजे रूठियाई पहुंचने के बाद यात्रियों को MEMU पकड़ने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और दोनों ट्रेनों के बीच आवश्यक कनेक्टिविटी स्थापित हो सकेगी।


इस बदलाव से इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को गुना, अशोकनगर, मुंगावली और बीना सहित आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों और यात्रियों ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष उठाकर समाधान कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.