Type Here to Get Search Results !

जुआ फड पर दबिश देकर 03 जुआरी दबोचे, 4,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *जुआ/सट्टा के विरुद्ध चाचौडा थाना पुलिस का निरंतर प्रहार*


जुआ फड पर दबिश देकर 03 जुआरी दबोचे, 4,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों पर कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 09-10 सितंबर 2026 की रात्रि में चाचौड़ा थानांतर्गत छान मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर चाचौडा थाने से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देर किए तुरंत मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां तीन व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया और जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-रिंकू उर्फ किशन पुत्र प्रेमसिंह शाक्यवार उम्र 34 वर्ष, 2-दीपक पुत्र जगदीश शिल्पकार उम्र 27 वर्ष एवं 3-संजू पुत्र राजेन्द्र सिंह मीना उम्र 28 वर्ष निवासीगण बीनागंज, थाना चाचौड़ा के बताए । पुलिस द्वारा मौके से 4,300/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर तीनों जुआरियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 305/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में सउनि राकेश भील, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक जसरथ कुशवाह, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर एवं आरक्षक रोहित भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.