आरोन थाना पुलिस ने 06 वर्ष पुराने छेडछाड़ के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा 06 वर्ष पुराने छेडछाड़ के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी सोनू बंजारा निवासी ग्राम हमीरगढ के द्वारा छेडछाड़ की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 354/20 धारा 354, 456 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय आरोन द्वारा न्यायालयीन प्रक,क्र. 205/20 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
आरोन थाना पुलिस द्वारा वारंट तामीली के लगातार तलाश प्रयास किए जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी सोनू पुत्र दलीपा बंजारा निवासी ग्राम हमीरगढ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, सउनि राजेन्द्र सिंह यादव, सउनि जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक राम दांगी एवं आरकक्षक दिलीप का सराहनीय योगदान रहा है ।
