Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस की महत्पूर्ण उपलब्धि, एक ही दिन में 20 वारंटी किये गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


 गुना कोतवाली पुलिस की महत्पूर्ण उपलब्धि, एक ही दिन में 20 वारंटी किये गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं न्यायालयों से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा द्वारा महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक ही दिन में कुल 20 वारंटों की तामीली सुनिश्चित की है ।


              गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी स्थाई, गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं है, इसी तहत गत दिनांक 12 सितंबर 2026 को गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी धरपकड़ अभियान संचालित किया गया, जिसके तहत मुखबिर की अलग-अलग सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जारी 14 स्थाई वारंटों लंबे समय से फरार चल रहे 12 वारंटी 1-कपिल उर्फ सागर पुत्र राधेश्याम जाटव निवासी कर्नलगंज गुना, 2-प्रमोद पुत्र भैयालाल बाल्मीक निवासी बूढेबालाजी गुना, 3-आकाश पुत्र राकेश बाल्मीक निवासी बूढेबालाजी गुना, 4-अंकित पुत्र नारायण प्रसाद शर्मा निवासी रामहाईटेक अस्पताल के पास गुना, 5-देवेन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण योगी निवासी तलैया मोहल्ला गुना, 6-ओमप्रकाश पुत्र भगवानलाल केवट निवासी कर्नलगंज गुना, 7-आकाश उर्फ गुर्जर पुत्र नारायण जोगी निवासी पुरानी छावनी गुना (02 वारंट), 8-संतोष पुत्र नंदकिशोर लोधा निवासी पठार मोहल्ला गुना, 9-अजय पुत्र रघुनाथ प्रसाद शर्मा निवासी गुना, 10-दिनेश पुत्र भोलाराम मीना निवासी कोल्हूखेडा थाना छीपाबडौद राजस्थान, 11-विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र बाबू सिंह सिकरवार निवासी गुना (02 वारंट), 12-रामहरि पुत्र भूपेन्द्र जाट निवासी न्यूसिटी कालोनी गुना तथा 06 गिरफ्तारी वारंटी 1-फिरोज पुत्र रहीस खान निवासी कर्नलगंज गुना, 2-रामभरोसा उर्फ भंडारी पुत्र दुलीचंद रजक निवासी हाउसिंगबोर्ड कालोनी गुना, 3-लखन पुत्र हरलाल यादव निवासी शिवाजीनगर गुना, 4-गोलू उर्फ ललित पुत्र गजानंद शर्मा निवासी सत्यनारायण मंदिर गली गुना, 5-अमन उर्फ दिल्ला पुत्र रामचरण सहरिया निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना एवं 6-संजय उर्फ सुदामा पुत्र ईश्वरीयप्रसाद शर्मा निवासी नजूल कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर, इस प्रकार कुल 20 वारंट तामील कराए गए ।  


              गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को भी महत्वपूर्ण सफलता मिली तथा आगे भी न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी ।


               गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि न्यायालयीन आदेशों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास न करें । न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुना पुलिस का विशेष अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता एवं प्रभावशीलता के साथ निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.