Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में जारी स्थाई वारंटो में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 मृगवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में जारी स्थाई वारंटो में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास  थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है । 


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी पवन मीना निवासी ग्राम घीस्याखेडी के स्मैक तस्करी करते पकडे जाने पर उसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 123/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था ।


               इसी प्रकार वर्ष 2023 में भी आरोपी पवन मीना के स्मैक तस्करी करते पकडे जाने पर उसके विरुद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 251/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्त दोनों ही प्रकरणों मे आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय  न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमशः 29/19 एवं 39/23 में आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग दो स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे ।


               एनडीपीएस एक्ट के उक्त दोनों प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटी की मृगवास थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश हेतु पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सघन दबिशें दी । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मृगवास थाना क्षेत्र की सानई चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पवन पुत्र रघुवीर मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम घीस्याखेडी, थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


                 मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक योगेश जाट एवं आरक्षक सचिन तोमर का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.