Type Here to Get Search Results !

चाचौडा थाना पुलिस ने जुए के फड पर दबिश देकर 08 जुआरी दबोचे, 6,800/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


चाचौडा थाना पुलिस ने जुए के फड पर दबिश देकर 08 जुआरी दबोचे, 6,800/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत जुए के फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आठ जुआरी पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 सितंबर 2026 को चाचौड़ा के हरिजन मोहल्ला में कुछ व्यक्तियों के द्वारा फड जमाकर ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर चाचौडा थाने से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देर किए तुरंत हरिजन मोहल्ला में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां आठ व्यक्ति घेरा बनाकर ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी को मौके पर ही दबोच लिया गया और जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-रोहित पुत्र गुलाबचंद अहिरवार उम्र 22 वर्ष, 2-जगदीश पुत्र श्यामलाल अहिरवार उम्र 27 वर्ष, 3-मासूम अली पुत्र हैदर अली उम्र 30 वर्ष, 4-नासिर  पुत्र रसूल कुरैशी उम्र 35 वर्ष, 5-मुकेश पुत्र रमेश वंशकार उम्र 35 साल, 6-देवी पुत्र बलराम अहिरवार उम्र 30 साल, 7-ओमप्रकाश पुत्र राधेकृष्ण अहिरवार उम्र 34 साल एवं 8-बसंतीलाल पुत्र कैलाश अहिरवार उम्र 40 साल निवासीगण वार्ड क्र. 02 चाचौड़ा के बताए । पुलिस द्वारा मौके से 6,800/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर सभी आठों आरोपियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 291/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में सउनि राकेश भील, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक अमित, आरक्षक अर्जुन तोमर, आरक्षक दशरथ कुशवाह, आरक्षक बृजेन्द्र सोलंकी आरक्षक रोहित भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.