*सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र के लिए डायल-112 बनी त्वरित मदद की उम्मीद*
मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आने से हुआ हादसा, डायल-112 जवानों ने मौके पर पहुँचाकर दोनों घायलों को राघौगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा आपात परिस्थितियों में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 सेवा के माध्यम से लगातार तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 13 सितंबर 2026 को शाम करीब 06 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौड़ाखेड़ी से एक व्यक्ति अपने पुत्र को मोटरसाइकिल से गुना छोड़ने जा रहा था। आवन के पास अचानक मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया डायल-112 स्टाफ आरक्षक मनोज कुशवाहा एवं पायलट कृष्णा मीणा ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में घायल पिता-पुत्र को डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल राघौगढ़ अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया, जहाँ दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते दुर्घटना में घायल पिता-पुत्र को समय पर अस्पताल पहुँचाकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका। गुना पुलिस आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
