Type Here to Get Search Results !

कुंभराज थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 कुंभराज थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में फरार एक और सह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया, 07 आरोपी पूर्व से जेल में*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए निरंतर संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए फरार एक और सह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 मई 2026 को कुंभराज थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने पर उसकी मां द्वारा उसी दिन कुंभराज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 67/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । इसमें पुलिस लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 28 जुलाई 2026 को राजस्थान के फलौदी से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।


               दस्तयाबी उपरांत पीड़िता के बयान लिए गए, जिसमें उसके द्वारा अभिषेक अहिरवार निवासी ग्राम पीपल्या सिंगनुपर हाल कुंभराज द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाने और उसके साथ कई बार गलत काम किए जाने तथा इस कृत्य में उसके परिजनों एवं अन्य सहयोगियों द्वारा सहायता किए जाने की बात बताई गई । पीड़िता के कथनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 64(2)(m), 249, 127(4) बीएनएस एवं धारा 5L/6, 17 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई । प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्पर एवं सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक अहिरवार एवं उसके सहयोगी रिंकू अहिरवार (भाई), रामचरण अहिरवार (पिता), गुड्डी बाई अहिरवार (माता) एवं छीतरलाल अहिरवार (बुआ का लड़का), सोनू अहिरवार(भाई), बर्षा अहिरवार(भाभी) को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया था ।


               प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुंभराज थाना पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को पुलिस को फरार एक और आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार और एक सह आरोपी बंटी पुत्र बुद्धराम अहिरवार उम्र 32 वर्ष (जीजा) निवासी ग्राम बड़ागांव थाना कुंभराज जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               इस प्रकार प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, प्रकरण में फरार अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।


               गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों की सुरक्षा, त्वरित दस्तयाबी तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । ऐसे मामलों में गुना पुलिस की कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी ।


               कुम्भराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सलीम खान, आरक्षक सत्येन्द्र रावत एवं आरक्षक सुनील धाकड़ की विशेष भूमिका रही है

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.