*फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*
केंट थाना पुलिस की महत्पूर्ण उपलब्धि, एक ही दिन में 20 वारंटी किये गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं न्यायालयों से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं ।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा द्वारा महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक ही दिन में कुल 20 वारंटों की तामीली सुनिश्चित की है ।
केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी स्थाई, गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं है, इसी तहत विगत दिवस केंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी धरपकड़ अभियान संचालित किया गया, जिसके तहत मुखबिर की अलग-अलग सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जारी 12 स्थाई वारंटों लंबे समय से फरार चल रहे 11 वारंटी 1-राजू पुत्र नरेन्द्र प्रजापति निवासी बूढ़े बालाजी गुना, 2-अब्दुल रफीक पुत्र अब्दुल करीम निवासी गोकुल सिंह का चक गुना, 3-बालकिशन पुत्र तोरन सिंह सहरिया निवासी ग्राम वेंहटा घाट, 4-रामकृष्ण पुत्र रतन सिंह सहरिया निवासी ग्राम सिंघाड़ी (दो वारंट), 5-रज्जू उर्फ रियाज पुत्र गफ्फार खान निवासी घोसीपुरा गुना, 6-प्रमोद पुत्र तोरन सिंह पंत निवासी 23 वर्ष निवासी बांसखेड़ी गुना, 7-जगदीश पुत्र कमल सिंह अहिरवार निवासी ग्राम उमरया, 8-आनंद पुत्र पहलवान करोसिया निवासी केंट गुना, 9-अब्दुल कय्यूम निवासी गोकुल सिंह का चक गुना, 10-अब्दुल रहीस पुत्र मुसतफा खान निवासी विकासनगर गुना एवं 11-अर्जुन पुत्र भरतलाल कुशवाह निवासी ग्राम मावन तथा 08 गिरफ्तारी वारंटी 1-विकास पुत्र भैयालाल धाकड़ निवासी ग्राम करोद, 2-नितिन पुत्र करन सिंह राजपूत निवासी बूढ़े बालाजी गुना, 3-छोटू पुत्र पहलवान कुशवाह निवासी नानाखेड़ी गुना, 4-उमाचरण पुत्र घनश्याम धाकड़ निवासी सोनी कॉलोनी गुना, 5-धर्मेन्द्र पुत्र जीवनलाल धाकड़ निवासी चौरसिया कॉलोनी गुना, 6-7-दीपक पुत्र जीवनलाल धाकड़ निवासी चौरसिया कॉलोनी गुना एवं 8-लखन पुत्र प्रकाश ओझा निवासी नीलकंठ कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर, इस प्रकार कुल 20 वारंट तामील कराए गए ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को भी महत्वपूर्ण सफलता मिली तथा आगे भी न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी ।
गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि न्यायालयीन आदेशों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास न करें । न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुना पुलिस का विशेष अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता एवं प्रभावशीलता के साथ निरंतर जारी रहेगा ।
