*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का कड़ा प्रहार*
मृगवास थाना पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही
*राजस्थान तरफ से स्मैक तस्करी करते दो नशा तस्कर गिरफ्तार*
*50 ग्राम से भी अधिक स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 06 लाख का माल मशरूका हुआ बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना पुलिस का यह सतत अभियान समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है ।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा और उनकी टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता का परिचय देते हुए राजस्थान तरफ से स्मैक तस्करी करते हुए दो नशा तस्कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 06 लाख रूपये मूल्य का मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
गौरतलब है कि दिनांक 13 सितंबर 2026 को मृगवास थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान तरफ से हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकिल क्रमांक MP06 ZF 1277 पर दो व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक लेकर धीस्याखेड़ी के रास्ते सानई होते हुए गुना तरफ जाने वाले हैं । थाना क्षेत्र से स्मैक तस्करी की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तस्करों की धरपकड़ हेतु तत्काल मृगवास थानांतर्गत सानई चौकी से पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत धीस्याखेड़ी की पठार पहुंचकर नाकाबंदी की गई एवं कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार मोटर साइकिल पर दोंनो संदिग्धों के आने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें घेराबंदी कर रोक लिया गया, पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम ज्ञानेश पुत्र शिवशंकर शर्मा उम्र 47 साल निवासी ग्राम कुटरावली थाना कैलारस जिला मुरैना एवं मुनीष पुत्र रामजीलाल धाकड़ उम्र 42 साल निवासी ग्राम हटीपुरा थाना सबलगढ़ जिला मुरैना के बताये । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 50.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई ।
आरोपियों से बरामद स्मैक अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 01 लाख रुपये सहित कुल कीमती 06 लाख रुपये मूल्य का मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 107/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों के स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में भी पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।
नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश भिलाला, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक सचिन तोमर एवं आरक्षक जितेन्द्र यादव का विशेष योगदान रहा है ।
