*अवैध शराब माफियाओं पर गुना पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही*
कैंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक मे पिता-पुत्र किए गिरफ्तार
*आरोपियों से 120 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त शराब माफियाओं एवं तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव औऱ उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है ।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नानाखेडी क्षेत्र में अवंतिका नगर के पास मसनयाई में दो व्यक्ति बडी-बडी चार केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के लिए बैठे हुए हैं । इस सूचना के मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर मसनयाई में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची जहां दो व्यक्ति चार कैनों के साथ बैठे हुए दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें घेराबंदी कर मौके से ही धर दबोच लिया । पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1-धर्मेन्द्र पुत्र स्व. रामसिंह जादौन उम्र 57 साल एवं 2-शिवा पुत्र धर्मेन्द्र सिंह जादौन उम्र 25 साल निवासीगण तलैया मोहल्ला गुना हाल अवंतिका नगर नानाखेडी गुना के बताए । जिनके कब्जे से बरामद कैनों को चैक करने पर उनसे कुल 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई. जो सूंघने पर जहरीली प्रतीत हुई । आरोपियों से बरामद जहरीली शराब को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं उनके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 803/26 धारा 34(2), 49(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गुना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं उनके नेटवर्क की जानकारी एकत्रित कर उनके विरुद्ध निरंतर प्रभावी वैधानिक कार्यवाहियां की जा रही हैं ।
अवैध शराब के विरूद्ध इस कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र अहिरवार, प्रधान आरक्षक राजबहादुर मीना, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक देवेन्द्र नरुका, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं आरक्षक राजू बघेल का सराहनीय योगदान रहा है ।
