Type Here to Get Search Results !

समाजसेवी श्याम सुन्दर यादव ने माताजी की 11वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

 समाजसेवी श्याम सुन्दर यादव ने माताजी की 11वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन


गुडगाँव- समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी समाजसेवी श्याम सुन्दर यादव ने अपनी माता स्वर्गीय मायावती यादव की 11वीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई। श्याम सुन्दर यादव व उनकी धर्मपत्नी राजबाला यादव रोजी ने हाथ जोडक़र अपनी माता के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आशीर्वाद को याद किया। दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। श्याम सुन्दर यादव ने अपनी माता के जीवन, संघर्ष और संस्कारों को याद किया। उन्होंने कहा कि माँ मायावती एक ममतामयी और परोपकारी महिला थीं, जिन्होंने सदैव समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की प्रेरणा दी। उनके जीवन के मूल सिद्धांत सादगी, ईमानदारी, और परोपकार रहे हैं।

श्याम सुन्दर यादव ने संकल्प लिया कि वे अपनी माता द्वारा दिखाए गए सेवा और समर्पण के मार्ग पर आजीवन पूरी निष्ठा के साथ चलते रहेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.