स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के लिए नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर नियुक्त
गुना
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की जा रही “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले में नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए हैं।
योजना के तहत जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अनुविभाग स्तर पर संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं तहसील एवं जनपद पंचायत स्तर पर अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। योजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
