Type Here to Get Search Results !

शासकीय उचित मूल्‍य दुकान के विरूद्ध कार्यवाही] एक दुकान की एफआईआर दर्ज

 शासकीय उचित मूल्‍य दुकान के विरूद्ध कार्यवाही] एक दुकान की एफआईआर दर्ज


गुना 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण करने हेतु तथा कालाबाजारी करने वाले के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल   के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्‍य दुकान बनवीरखेडी तहसील आरोन के विक्रेता श्री धर्मेन्‍द्र लोधी के विरूद्ध खाद्यान्‍न का अपयोजन करने के कारण पुलिस थाना आरोन में ईसी एक्‍ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। 

कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी, आरोन द्वारा प्रस्‍तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय उचित मूल्‍य दुकान बनवीरखेडी(आरोन) के विक्रेता श्री धर्मेन्‍द्र लोधी द्वारा दुकान को आवंटित मात्रा में से गेंहू 101.28क्विंटल, चावल 23.96 क्विंटल,शक्‍कर 23 किग्रा.,का खुर्दबुर्द एवं अपयोजन (डायवर्सन) कर कालाबाजारी करने की अनियमिततायें की गई। संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (रा.),आरोन द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा जबाव समाधान कारक नहीं होने से प्रकरण की गम्‍भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस थाना आरोन में दिनांक 08सितम्‍बर 2026 को एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। अपयोजित सामग्री की इकोनॉमिक कॉस्‍ट 3,99,910/- रूपये होती है। इसके पूर्व भी माह अगस्‍त एवं सितम्‍बर 2026 के वितरण में अनियमिततायें करने पर पूर्व में तीन दुकानों पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.