लाड़ली बहना योजना के तहत गुना जिले की 2.26 लाख से अधिक बहनों के खातों में अंतरित हुई 33.45 करोड़ रुपये की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में अंतरित की 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
गुना,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कलेक्टोरेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए राशि अंतरण के तहत गुना जिले की 2 लाख 26 हजार 893 पात्र हितग्राहियों के खातों में कुल 33 करोड़ 45 लाख 2 हजार 200 रुपये की राशि अंतरित हुई।
जिला कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री दिनेश चंदेल, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री रिशु सुमन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रही।
