Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना पुलिस द्वारा जुआ फड पर दबिश देकर 03 जुआरी दबोचे, 4,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

 *जुआ/सट्टा के विरुद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


म्याना थाना पुलिस द्वारा जुआ फड पर दबिश देकर 03 जुआरी दबोचे, 4,300/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों पर कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को म्याना में एक मेरिज गार्डन के पीछे कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर म्याना थाने से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देर किए तुरंत मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां तीन व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया और जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1. शेखर उर्फ बंटी पुत्र पूरनलाल नामदेव उम्र 47 साल , 2. माखन पुत्र रतन सिंह यादव उम्र 48 साल एवं 3. मुनीम पुत्र बद्रीप्रसाद साहू उम्र 35 साल सभी निवासी म्याना जिला गुना के बताए गए । पुलिस द्वारा मौके से 4,300/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर तीनों जुआरियों के विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 213/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह गौड, प्रधान आरक्षक सतीश  जैन, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक मुकेश  जाटव, आरक्षक सुनील यादव एवं आरक्षक शिवकुमार वर्मा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.