*अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
धरनावदा थानांतर्गत अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में पारदी महिला गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं इसकी तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक पारदी महिला को अवैध शराब बेंचने की फिराक में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 58 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 12 सितंबर 2026 को धरनावदा थाना अंतर्गत रुठियाई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रुठियाई के नारोनी क्षेत्र स्थित एक ढावे के पीछे एक महिला प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो केनों में कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में बैठी हुई है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए धरनावदा थाने की रुठियाई चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची । टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से संदिग्ध महिला को पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम बारको बाई पत्नि बब्लू पारदी उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम नारोनी रुठियाई, थाना धरनावदा जिला गुना बताया । उसके कब्जे में मिली दोनों प्लास्टिक केनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 58 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । पुलिस द्वारा अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 188//26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक एवं आरक्षक राकेश गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है ।
