Type Here to Get Search Results !

नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामे से निराकृत हुये 2269 मामले राशि 113842794/- रूपये के अवार्ड पारित 4538 व्यक्ति हुये लाभान्वित

 नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामे से निराकृत हुये 2269 मामले राशि 113842794/- रूपये के अवार्ड पारित 4538 व्यक्ति हुये लाभान्वित 



Guna- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितम्बर, 2026 शनिवार को जिला गुना एवं सिविल न्यायालय चांचौडा/राधौगढ़ / आरोन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत में 24 खंडपीठों ने 2269 मामलों का राजीनामे में आपसी समझौते के आधार पर निराकरण कराया जाकर राशि 113842794/- रूपये की राशि के अवार्ड पारित किये तथा 2269 व्यक्तियों को लाभावित कराया। निराकृत किये गये मामलों में न्यायालयों में लंबित 667 मामलो में राशि 90001899/- रूपये की राशि के अवॉर्ड पारित हुये तथा बैंक, नगरपालिका, विद्युत व बी.एस.एन.एल के 1602 पूर्ववाद प्रकरणों में 23840895/- की राशि लोक अदालत के माध्यम से वसूल की गयी।


इससे पूर्व नेशनल लोक अदालत का औपचारिक शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री अमिताभ मिश्र द्वारा व्यक्त किया गया कि नेशनल लोक अदालत में मामलों का निराकरण आपसी समझौते व राजीनामा से होने के कारण पक्षकारों में प्रेम व सौहार्द्र बना रहता है तथा लोक अदालत में मामले के निराकरण से किसी भी पक्ष की हार न होकर दोनों पक्षों की जीत होती है जिससे एक अच्छा वातावरण बना रहता है। पक्षकारों को राजीनामा से मामलों का निराकरण कराने हेतु प्रेरित करना न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं का दायित्व है। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री दिनेश प्रसाद मिश्र, विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, श्री राधा किशन मालवीय, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, सहित समस्त न्यायाधीशगण जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी सहित अधिवक्तागण, बैंक, विद्युत, नगरपालिका के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.